हरियाणा पुलिस की बड़ी घोषणा: यमुनानगर लूट-हत्याकांड के बदमाशों की जानकारी दीजिये और 5 लाख लीजिये, ये रहे Contact Numbers

हरियाणा पुलिस की बड़ी घोषणा: यमुनानगर लूट-हत्याकांड के बदमाशों की जानकारी दीजिये और 5 लाख लीजिये, ये रहे Contact Numbers

Yamunanagar 50 Lakh Robbery-Murder Police announced a reward of 5 lakhs

Yamunanagar 50 Lakh Robbery-Murder Police announced a reward of 5 lakhs

Haryana Yamunanagar News :  यमुनानगर लूट-हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी घोषणा की है| दरअसल, यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों पर 5 लाख का इनाम रखा गया है| जो कोई भी बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचित करेगा, उनका कोई सुराग देगा| उसे 5 लाख का इनाम दिया जाएगा| एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि पुलिस उक्त व्यक्ति की पहचान गुप्त रखेगी| इसलिए यदि किसी को भी बदमाशों की खबर लगती है तो वह उनसे उनके सरकारी नंबर 8818000100, या डीएसपी हेडक्वार्टर 8818000104 या सीआईए प्रभारी के सरकारी नंबर 8818000110 पर सम्पर्क कर सकता है|

पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी...

वहीं, एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने स्तर की हर कार्रवाई को अंजाम दे रही है| पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए जुटी हुई हैं| यहां तक कि वह खुद अपने स्तर पर इस मामले को देख रहे हैं| एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि कई बार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद किसी दूसरे प्रदेश में भाग जाते हैं| यमुनानगर से हिमाचल और उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है और ऐसे में बदमाशों के यहां भागने की भी आशंका है| जिसे देखते हुए हमारे द्वारा इन दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है| एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि किसी भी कीमत पर बदमाशों को बख्शा नहीं जायेगा| जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होंगे और उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी|

इस घटना के बाद एसपी कमलदीप गोयल ने उठाया यह कदम...

बतादें कि, यमुनानगर में इस लूट-हत्याकांड के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं| एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आगे से इस तरह की घटना न हो इसके लिए हम 23 बाइकें ऐसी चलाने जा रहे हैं, जिनपर एक हथियारबंद पुलिस जवान और एक होमगार्ड जवान की तैनाती रहेगी| इन बाइकों में तैनात ये जवान बैंक से पैसा निकालकर जाने और घर से निकालने आने वालों की सुरक्षा करेंगे| इस बीच उनके साथ रहेंगे| एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इसके लिए एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा और एक नंबर जारी होगा| उस नंबर पर फ़ोन करके लोग, खासकर व्यापारी पुलिस की यह सुविधा ले सकते हैं| एसपी कमलदीप ने अपील की कि लोग यह सुविधा जरूर लें, पुलिस पर भरोसा करें| पुलिस उनके पास जरूर पहुंचेगी|

यमुनानगर लूट-हत्याकांड का पूरा मामला पढ़िए ....

बतादें कि, बीते मंगलवार की सुबह यमुनानगर के कमानी चौक के नजदीक बदमाशों का बेखौफ अंदाज देखने को मिला था| बदमाशों ने यहां बैंक में करीब 50 लाख रूपए जमा करवाने आ रहे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 50 लाख कैश लूटकर फरार हो गए थे| शख्स की पहचान हमीदा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई थी| श्रवण कुमार यमुनानगर के एक व्यापारी अजय बंसल के पास ड्राइवर का काम करता था| जहां व्यापारी अजय बंसल ने ही श्रवण कुमार को करीब 50 लाख रूपए दिए थे और बैंक में जमा करवाने को कहा था|

रिपोर्ट - राकेश भारती