Wrestler Bajrang Punia| पहलवान बजरंग पुनिया ने 'पद्मश्री' लौटाया; कहा- PM मोदी को वापस कर रहा

पहलवान बजरंग पुनिया ने 'पद्मश्री' लौटाया; कहा- PM मोदी को वापस कर रहा, हमारी रात रोते हुए निकली, समझ नहीं आ रहा, कहां जायें, कैसे जिएं

Bajrang Punia Returns Padma Shr

Wrestler Bajrang Punia Returns 'Padma Shri'

Wrestler Bajrang Punia: देश के नामी पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है। पुनिया ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। पुनिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। पुनिया में पीएम को लिखा एक पत्र भी ट्वीट में अटैच किया है। पुनिया ने कहा कि, कुछ भी कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।

बता दें कि, बजरंग पुनिया ने यह बड़ा कदम भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रोष में उठाया है। पुनिया का कहना है कि, महिला पहलवानों को यौन शोषण के मामले में न्याय नहीं मिला। इसके अलावा अब बृजभूषण शरण सिंह का करीबी सदस्य कुश्ती संघ (WFI) का नया अध्यक्ष बन गया है। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह की सक्रियता भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में बरकरार रहेगी। साल 2019 में बजरंग पुनिया को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।

पुनिया का पीएम को पत्र

Bajrang Punia Returns Padma Shri
Bajrang Punia Returns Padma Shri
Bajrang Punia Returns Padma Shri
Bajrang Punia Returns Padma Shri

 

साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया

इससे पहले पहलवान साक्षी मलिक ने बीते कल कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। साक्षी मलिक ने प्रेस वार्ता की थी और इस दौरान वह अपना बयान देते हुए काफी रोते हुए दिखीं थीं। साक्षी मलिक का कहना था कि, हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में आए लेकिन अब जब बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुन लिया गया है, तो मैं आज से कुश्ती छोड़ रही हूं...

 

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बने WFI के नए अध्यक्ष

दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहलवानों के एक बड़े खेमे में बृजभूषण के खिलाफ भारी रोष है। वहीं बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) नए अध्यक्ष बनने पर पहलवानों का रोष और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि दबदबा है और दबदबा रहेगा'... जबकि भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर संजय सिंह का कहना है कि जिनको कुश्ती करनी है वो कुश्ती कर रहे हैं, जो राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति करें।

Wrestling Federation of India
Wrestling Federation of India