सीपीएल की छह फ्रेंचाइजी टीमों की जर्सियों का अनावरण, ट्रॉफी का लॉन्च रविवार को

Unveiling of the six CPL franchise teams

Unveiling of the six CPL franchise teams

चंडीगढ़, 4 जून: Unveiling of the six CPL franchise teams, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अधीन आयोजित होने वाली चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों की आधिकारिक जर्सियों का भव्य अनावरण गुरुवार को होटल ललित में आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए और सीपीएल के प्रयासों की सराहना की।

अनावरण की गई जर्सियां मॉडर्न स्पोर्ट्स ब्यूटीऔर लीग की जीवंत पहचान का शानदार मिश्रण नजर आईं। आकर्षक रंगों, दमदार पैटर्न और डिजाइनों से सजी इन जर्सियों में टी-20 क्रिकेट की ऊर्जा और  जुनून की भावना साफ झलक रही थी।

यूटीसीए के  फाउंडर प्रेसिडेंट  संजय टंडन ने कहा कि जर्सी अनावरण के साथ ही सीपीएल के एक और रोमांचक सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीपीएल 2026 युवा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के मामले में नए मानक स्थापित करेगा।

सीपीएल में गत विजेता चंडीगढ़ किंग्स, हिम्स, कैपिटल स्ट्राइकर्स, ट्राइसिटी बैशर्स, रॉक गार्डन वॉरियर्स और रॉयल टाइटंस हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जून से पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा।