महिलाओं के 'ब्रेस्ट इम्प्लांट' को माना जाएगा अपराध; उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग का फरमान, मिलेगी ऐसी कड़ी सजा

Women Breast Implants Is Crime In North Korea

Women Breast Implants Is Crime In North Korea

Women Breast Implants: अब अगर महिलाएं अपने स्तनों की वृद्धि और स्तनों को आकर्षक बनाने के लिए सर्जरी (ब्रेस्ट इम्प्लांट) कराती हैं तो ऐसे में फिर उन्हें कड़ी सजा झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि ऐसा करना अपराध के दायरे में आएगा। दरअसल, यह खबर उत्तर कोरिया से है। जहां सनकी तानाशाह किम जोंग उन (Tanashah Kim Jong Un) ने महिलाओं के लिए ऐसा गजब फरमान जारी कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 से 30 उम्र की महिलाओं में बढ़ते इस चलन को रोकने के लिए किम जोंग उन की सरकार ने यह कदम उठाया है और उत्तर कोरिया में महिलाओं के ब्रेस्ट इमप्लांट को असामाजिकवादी और पूंजीवादी करार देते हुए इस पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अगर किसी महिला को ब्रेस्ट इम्प्लांट कराये या कराते पाया जाता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान भी रखा गया है। इसलिए किम सरकार ने ऐसे मामलों में शामिल महिलाओं और डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों में संलिप्त पाये जाने पर महिलाओं और डॉक्टरों को श्रमिक शिविरों में भेजने तक की सजा शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन महिलाओं पर सर्जरी कराने का शक है, उन्हें किम जोंग उन की सार्वजनिक स्वास्थ्य टीम की ओर से शारीरिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। अगर 'ब्रेस्ट इम्प्लांट' में शामिल पाई जाती हैं तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

पीरियड का ब्लड चेहरे पर लगा रहीं महिलाएं; आखिर ऐसा क्यों? राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

उत्तर कोरिया में अपने अजब ही नियम

उत्तर कोरिया में अपने अनोखे नियम और कायदे-कानून हैं। जो कि तानाशाही के जरिए वहां के लोगों पर थोपे जा रहे हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने लोगों की निजी स्वतंत्रता पर भी अपना नियंत्रण कर रखा है। किम जोंग उन की बर्बरता के बारे में पूरी दुनिया जानती है। किम जोंग उन के कई आदेश और फैसले ऐसे हैं, जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती रहती है। हालांकि किम का उत्तर कोरिया की व्यस्व्था और मीडिया पर इस हद तक नियंत्रण है कि कई खबरें देश के अंदर ही दबकर रह जाती हैं।

यह खबर भी