Chandigarh Burail Jail Clash: चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में कैदियों की लड़ाई; एक के सिर पर धारदार चीज से हमला
BREAKING
ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; सूर्य कुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित, सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे 'नशे के दानव' का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की 'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन पंजाब के स्कूल ऑफ ऐमीनेंस में MiG-21 जेट! छात्रों के सपनों को मिलेगी मिसाइल' जैसी उड़ान, देशभक्ति का जज्बा होगा बुलंद-मंत्री बैंस

चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में कैदियों की लड़ाई; एक के सिर पर धारदार चीज से हमला, घटना से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandigarh Burail Jail Clash Crime Breaking News

Chandigarh Burail Jail Clash Crime Breaking News

Chandigarh Burail Jail Clash: चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद 2 कैदियों के बीच शुक्रवार को झगड़ा हो गया। वहीं दोनों कैदियों की इस भिड़ंत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस जवानों ने तत्परता से स्थिति संभाली और दोनों को कंट्रोल किया। इस लड़ाई में एक कैदी के सिर पर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। दोनों कैदियों की पहचान शुभम और रजत के तौर पर बताई गई है।

बताया जाता है कि दोनों आपस में तब भिड़े जब पुलिस शुभम को मेडिकल के लिए जेल डिस्पेंसरी में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान रजत वहां कोई दवाई लेने गया था। इस बीच अचानक रजत और शुभम भिड़ गए। जहां लड़ाई के दौरान रजत ने शुभम के सिर पर धारदार चीज से हमला कर दिया। जिससे शुभम के सिर पर काफी चोट आई और उसे इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि, ये जानकारी नहीं मिली है कि दोनों कैदियों की यह भिड़ंत किस वजह से हुई? इसके पीछे क्या वजह रही?

गौरतलब है कि, बुड़ैल जेल में कैदियों के बीच लड़ाई का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कैदी यहां भिड़ते रहे हैं और एक-दूसरे को लहूलुहान करते रहे हैं। हालांकि, यह जरूर है कि बुड़ैल जेल से लड़ाई का ये मामला काफी समय बाद सामने आया है। पिछले कई दिनों से बुड़ैल जेल में लड़ाई नहीं देखी गई। इसके पीछे पुलिस की तत्परता रही। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में कई बड़े और खतरनाक अपराधी बंद हैं। इसलिए बुड़ैल जेल एक बेहद संवेदनशील जोन है। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था में कोताही नहीं बरती जाती।