Woman dies in accident, 11 serious injured, see how accident happened

हादसे में महिला की मौत, 11 गंभीर घायल, देखें कैसे हुई दुर्घटना

Sonipat-Accident

Woman dies in accident, 11 serious injured, see how accident happened

सोनीपत। सोनीपत में नेशनल हाइवे-44 पर एक छोटा हाथी की एक कैंटर के साथ टक्कर हो गई। जिसमें 12 व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। 11 घायलों में से 5 को पीजीआई खानपुर और 6 को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है।

बताया गया है कि कुछ परिवार एक छोटा हाथी में सवार होकर यूपी अपने घरों को जा रहे थे। मुरथल के पास उनकी गाड़ी एनएच-44 पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में छोटा हाथ बुरी तरह से टूट गया। इसमें सवार दर्जन भर व्यक्ति घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेजा। बाद में एक महिला की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले से गांव डबखरा की रहने वाली मीना के तौर पर हुई है।

घायलों में 2 बच्चे भी शामिल

घायल हुए 11 व्यक्तियों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। 5 व्यक्तियों की हालत गंभीर है और उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद सोनीपत सिविल हॉस्पिटल से खानपुर पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 6 अन्य गंभीर घायलों को रोहतक के पीजीआई में भेजा गया। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।