होली पर डीजे का विरोध करने पर महिला से बर्बरता, नंगा कर डंडे और बेल्ट से पीटा, महिला ने पुलिस पर भी लगाया गंभीर आरोप
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

होली पर डीजे का विरोध करने पर महिला से बर्बरता, नंगा कर डंडे और बेल्ट से पीटा, महिला ने पुलिस पर भी लगाया गंभीर आरोप

Woman Brutalised for Opposing DJ on Holi

Woman Brutalised for Opposing DJ on Holi

खंदौली। Woman Brutalised for Opposing DJ on Holi: खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर जेठ-जेठानी और बेटों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीट दिया। थाने पहुंची महिला को पुलिस ने चौकी में शिकायत करने की बात कहकर टहला दिया।

दूसरे दिन शनिवार को एक बार फिर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला मीडिया में आने पर शनिवार रात मुकदमा दर्ज हो सका। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर महिला का निर्वस्त्र वीडियो भी प्रसारित हुआ।

तेज आवाज में डीजे बजाने पर हुआ विवाद

होली पर गांव में जश्न का माहौल था। महिला के जेठ के बेटे शाम के समय डीजे बजा रहे थे। महिला ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भैंसों का दूध निकालने के लिए पशुवाड़े में पहुंचीं। डीजे की तेज आवाज होने के कारण भैंस ऊल गई। इस पर महिला ने अपने बेटे को कुछ समय के लिए डीजे बंद कराने के लिए भेजा।

आरोप है कि डीजे को बंद करने के लिए कहने पर जेठ के दो बेटों ने पीड़िता के बेटे को पीट दिया। महिला ने विरोध किया तो जेठ का एक बेटा दरवाजे पर खड़ी महिला को बाल पकड़कर अपने दरवाजे पर खींच ले गया। आरोप है यहां जेठ, जेठानी और उनके दो बेटो पीड़िता के कपड़े फाड़ दिया और उससे निर्वस्त्र करके बेल्ट व डंडों से पीटा।

पीड़िता ने थाने से भगाने का लगाया आरोप

आरोप है कि शिकायत पर आगरा पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के ही लौट गई। पीड़िता का कहना है कि वह खंदौली थाने पहुंची मुकदमा दर्ज करने के स्थान पर उसे मुढ़ी चौकी पर भेज दिया। यहां भी पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला घर लौट गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर थाने गई, फिर भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

महिला का कहना है कि शनिवार सुबह 10 बजे उक्त आरोपितों ने महिला को फिर से निर्वस्त्र करके पीटा। मामला मीडिया में आने के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज करने में अगर पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। पियूषकांत राय, एसीपी एत्मादपुर