महाशिवरात्रि पर नीम करौली बाबा की कृपा से चंडीगढ़ में भव्य भंडारा आयोजित
Grand Feast was Organised in Chandigarh
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा नीम करौली सेवा समिति (चंडीगढ़) द्वारा भव्य भंडारा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
चंडीगढ़। Grand Feast was Organised in Chandigarh: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नीम करौली सेवा समिति (चंडीगढ़) द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को नयागांव बैरियर (निकट पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज लाइट प्वाइंट) पर परम पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी की असीम कृपा से भव्य भंडारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए दूध, बेर, केला फल प्रसाद, और रस का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ सेवा प्रदान की।
इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व महासचिव श्री केशव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीम करौली सेवा समिति पिछले पाँच वर्षों से लगातार इस आयोजन को सफलतापूर्वक करती आ रही है और आगे भी बाबा जी की कृपा से समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन टी सी शर्मा, प्रधान- त्रिभुवन बेलवाल, एडवोकेट अनुराग टगरा, अनिल मंडल, नवीन तिवारी, रमेश बेलवाल, त्रिलोचन तिवारी ,बिशन दत्त भट्ट, लीलाधर कांडपाल, गोपाल तिवारी,दिनेश डोभाल और समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंदर श्रद्धालुओं को दूध, केला, बेर, रस इत्यादि चीजों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन बाबा नीम करौली महाराज जी से समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना के साथ किया गया।