Winter Weather Latest Updates: बचिए! आगे रेड अलर्ट है; ठंड पर मौसम विभाग से आई बड़ी सूचना

बचिए! आगे रेड अलर्ट है; ठंड पर मौसम विभाग से आई बड़ी सूचना, लेकिन साथ ही सर्दी से राहत की भी आ गई खबर, तारीख यह रही

Winter Weather Latest Updates

Winter Weather Latest Updates

Winter Weather Latest Updates: पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाके भी भयंकर सर्दी से कांप रहे हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रखा है। लोग इस कदर बेहाल हैं कि अब तो वह किसी भी तरह ठंड से छुटकारा चाहते हैं। लेकिन अभी ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।

यह पढ़ें- खौफनाक कहानी: सेक्स के बाद पार्टनर को मारकर खा जाती है वो... वजह जान चौंक जाएंगे आप

दरअसल, मौसम विभाग द्वारा ठंड पर जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है कि 10 जनवरी तक मौसम बेहद ठंडा रहेगा। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। उन्हें शीत लहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

यह पढ़ें- 10 रुपए में 'पुण्य की डुबकी'; कड़क ठंड में अजब कारोबार कर रहा यह शख्स, नदी में दूसरों के नाम की लगाता है डुबकी, IAS-IPS अफसर हुए मुरीद!

इन जगहों पर सर्दी का रेड और ऑरेंज अलर्ट

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने बताया कि, 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच शीत लहर के साथ घने से घना कोहरा रहेगा।

10 जनवरी के बाद बढ़ेगा तापमान

सर्दी से कब मिलेगी राहत? इसे लेकर भी IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने बड़ी जानकारी दी है। जेनामनी ने बताया कि, 10 जनवरी से शीत लहर के शांत होने के साथ सर्दी से राहत मिलेगी। 10 जनवरी के बाद से तापमान भी बढ़ेगा। जेनामनी ने कहा कि, हम 10 जनवरी की रात से नया WD (पश्चिमी विक्षोभ) आने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर की ये सभी स्थितियां समाप्त हो जाएंगी.

यह पढ़ें- जो दुश्मन न करे, पत्नी ने वो काम किया है; ये पुलिसवाला हो गया बेइज्जत, Whatsapp खोलते ही आंखें फटी की फटी रह गईं