किस जाति के हैं अमिताभ बच्चन? मेगास्टार ने खुद बताई थी अपनी कास्ट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

किस जाति के हैं अमिताभ बच्चन? मेगास्टार ने खुद बताई थी अपनी कास्ट

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Caste: अमिताभ बच्चन जिन्हें आज पूरा देश बिग बी के नाम से भी बुलाता है उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है l उन्होंने अपने फिल्मी करियर में जितना काम किया और जैसी पहचान बनाई उसी का नतीजा है कि ये लोगों के दिलों में राज करते हैं l कल यानी 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है l कल के दिन अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उनके फैंस लंबी लाइन लगाकर खड़े होते हैं l फैंस अमिताभ बच्चन से इतना ज्यादा प्यार करते है कि उनकी बस एक झलक के लिए बहुत दूर दूर से आते हैं l लेकिन अमिताभ बच्चन का नाम कैसे बच्चन पड़ा जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी l

क्या है अमिताभ बच्चन की असली जाति

अमिताभ बच्चन की बात की जाये तो अमिताभ बच्चन के पिता यूपी के इलाहाबाद शहर से थे l उनका परिवार कायस्थ परिवार था लेकिन मां सिख परिवार से आती थी l ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब श्रीवास्तव था l जिसे बाद में एक्टर ने खुद बदलकर बच्चन कर लिया था l इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने खुद किया है l

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा

अपने बारे में बात करते हुए कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि बच्चन सरनेम की देन उनके पिता जी की है l अमिताभ बच्चन ने बताया कि मेरे पिताजी जाति के बंधन में बंधना नहीं चाहते थे l वो आजाद रहना चाहते थे l इसीलिए कवि होने के नाते बच्चन सरनेम मिला l इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब बचपन में स्कूल में एडमिशन लेते समय उनसे नाम पूछा गया तब इनके पिता जी ने उनका सरनेम बच्चन ही बताया l तभी से इनका नाम ऑफिशियल तौर पर बच्चन पड़ गया l