Wheat Scam in Karnal

करनाल मंडी में गेहूं घोटाला: बोरियों में ईंट डालने पर आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड

pp

Wheat Scam in Karnal

हरियाणा के Karnal की Kunjpura Mandi में गेहूं की खरीद में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। एक आढ़ती द्वारा गेहूं की बोरियों में ईंट डालकर वजन बढ़ाने की कोशिश पकड़ी गई, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मनोहर लाल दीपक कुमार ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा, मंडी में उत्तर प्रदेश से लाए गए गेहूं को सरकारी प्रक्रिया के तहत बेचने का मामला भी उजागर हुआ है। इस गड़बड़ी में शामिल चार आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं और उन पर 10,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए Market Committee Karnal ने मंडियों के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसान पोर्टल में पारदर्शिता की कमी के कारण स्थानीय और बाहरी गेहूं की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

HAFED से जुड़े एक इंस्पेक्टर बलजीत के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं, असंध मंडी में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सहायक सचिव संजय से सचिव का कार्यभार वापस ले लिया गया है और उनकी जगह अनिल को नया सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि मंडियों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।