What To Avoid In Dengue: डेंगू हो तो इन चीजों से फौरन करें अपना बचाव, वरना धड़ाम से गिरने लगेंगी प्लेटलेट्स

डेंगू हो तो इन चीजों से फौरन करें अपना बचाव, वरना धड़ाम से गिरने लगेंगी प्लेटलेट्स, जिंदगी पर आ जाएगी मौत की भारी मुसीबत

What To Avoid In Dengue

What To Avoid In Dengue

What To Avoid In Dengue : इन दिनों डेंगू (मच्छर जनित बीमारी) के मामलों में काफी ज्यादा उछाल देखा जा रहा है| देश में जगह-जगह अस्पतालों के अंदर डेंगू के मरीज (Dengue Patients) भरे पड़े हैं| जिनमें से कइयों की हालत तो इतनी ज्यादा नासाज है कि उनकी सांसें जिंदगी और मौत के बीच अटकी हुईं हैं| बतादें कि, डेंगू ने अबतक कइयों को मौत के घाट भी उतार दिया है|

यह पढ़ें - मर गया दुनिया का सबसे गंदा आदमी... जानवरों का सड़ा मांस और मल था पसंद, करीब 60 साल से नहीं की शरीर की सफाई, अब नहाया तो चली गई जान

दरअसल, डेंगू (Dengue) सबसे बड़ा अटैक प्लेटलेट्स पर करता है| यह शरीर में प्लेटलेट्स (Platelets in Dengue) की कमी कर देता है और जिससे इंसान की मौत हो जाती है| इसीलिए हम आपको बता रहे हैं कि, डेंगू हो तो किन चीजों से अपना बचाव करना चाहिए| ये चीजें डेंगू को गंभीर करने के साथ आपकी प्लेटलेट्स तेजी से गिरा सकती हैं| वैसे तो डॉक्टर्स यह सब जानकारी दे ही देते हैं कि क्या करना है क्या नहीं? लेकिन फिर भी आप यहां भी जान लीजिए|

यह पढ़ें - IAS के साथ हादसा! आतिशबाजी के दौरान हादसे का शिकार हुईं मशहूर आईएएस अफसर टीना डाबी, चेहरे पर फूटा पटाखा... VIDEO

मसालेदार खाना कतई न खाएं

आमतौर पर भी मसालेदार खाने के लिए रोका जाता है और जब कोई बीमार पड़ता है तो उसके लिए मसालेदार खाने की सख्त मनाही होती है| खासकर डेंगू के बुखार में मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे डेंगू ट्रीटमेंट (Dengu Treatment) का असर कम हो सकता है। क्योंकि, मसालेदार खाना खाने से पेट संबधी समस्याएं पैदा होती हैं और ऐसे में डेंगू जटिल हो जाता है|

यह पढ़ें - मौका है चौका मार दें: Amazon और Flipkart से भी सस्ता सामान इस सरकारी वेबसाइट पर मिल रहा, अबतक यहां की शॉपिंग से अंजान होंगे आप!

फ्राइड और जंक फूड से दूर

फ्राइड और जंक फूड भी आमतौर पर सेहत के लिए नुकसानदायक हैं| खासकर डेंगू में इन फूड्स से बिल्कुल बचना चाहिए| ऐसा खाना खाने से पीलिया, कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। जिससे डेंगू से रिकवरी (Dengue Recovery) में भी देरी हो सकती है। ध्यान रहे कि फ्राइड फूड इम्युनिटी भी कमजोर कर देता है|

यह पढ़ें - अरे गजब! पत्थर मारने जा रहा था शख्स, बंदर ने WWE स्टाइल में जमीन पर पटक दिया

नॉन-वेजिटेरियन फूड का न करें सेवन

डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए? इसमें नॉन-वेज भी शामिल है। दरअसल, डेंगू पहले ही आपके शरीर की शक्ति कमजोर कर देता है| आपकी पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है और ऐसे में अगर आप नॉन-वेज खाएंगे तो वह अच्छी तरह से पचेगा नहीं| जिसके चलते डेंगू आपके लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है|

यह पढ़ें - पिता की हत्या करना चाहता था यह IPS अफसर, हर रोज दिमाग में बनती थी प्लानिंग, फिर... पूरी कहानी यहां पढ़ें

कॉफी या कैफीन से बचें

डेंगू में कॉफी या कैफीन वाली अन्य ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक्स) से भी बचना चाहिए| इसके कारण प्लेटलेट्स में बढ़ोतरी नहीं होती और डेंगू गंभीर बन सकता है।

एल्कोहॉल

शराब पीने से आपकी सेहत तो वैसे भी खराब होती है| लेकिन डेंगू में गलती से भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब लो प्लेटलेट्स की समस्या खड़ी कर सकती है।

यह पढ़ें - जरा सुनिए! क्या आप भी खा रहे काजू? कहीं वह नकली तो नहीं, फटाफट जान लीजिए

डेंगू में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?

आप डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा डेंगू में पपीते के पत्ते, बकरी का दूध, गिलोय आदि का सेवन (Diet in Dengue) काफी असरकारक माना जाता है| बतादें कि, डेंगू के लक्षणों (Dengue Fever Symptoms) में तेज बुखार, ठंड लगना, चकते , तेज दर्द और प्लेटलेट्स गिरने जैसे प्रमुख लक्षण शामिल हैं|

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी है। हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें....|