What did Priyanka say on the victory of Congress in Shimla Municipal Corporation elections, read here

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा - शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत

What did Priyanka say on the victory of Congress in Shimla Municipal Corporation elections

What did Priyanka say on the victory of Congress in Shimla Municipal Corporation elections, read her

शिमला:शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

कांग्रेस की जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं। कर्नाटक में भी कांग्रेस ने प्रगति की गारंटियां दी हैं। कर्नाटक की जनता से अपील है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस की अभूतपूर्व विजय पर शिमला की जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और धन्यवाद। प्रदेश सरकार निगम से सहयोग कर शिमला का कायाकल्प करेगी। राजीव शुक्ल ने कहा कि हमारे नेताओं हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हरीश जनारथा की मेहनत और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का अभियान रंग लाया। उन्होंने प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों का भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगर निगम शिमला में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए शिमला शहर की प्रबुद्ध जनता का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।