Weightlifter beaten to death in Bhiwani: भिवानी में वेटलिफ्टर की पीट-पीटकर हत्या: सेल्फी विवाद में बारातियों ने ली जान, रोहतक PGI में तोड़ा दम
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

भिवानी में वेटलिफ्टर की पीट-पीटकर हत्या: सेल्फी विवाद में बारातियों ने ली जान, रोहतक PGI में तोड़ा दम

xcvbnm

Weightlifter beaten to death in Bhiwani:

Weightlifter beaten to death in Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में एक वेटलिफ्टर खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रोहतक के रहने वाले इस खिलाड़ी की मौत सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। बारातियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


यह घटना 27 नवंबर को भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई। रोहतक का वेटलिफ्टर रोहित अपने दोस्त के साथ कन्यादान डालने आया था। इसी दौरान उसकी बारातियों से सेल्फी लेने को लेकर कहासुनी हो गई।


विवाद के बाद रोहित शादी से निकल गया, लेकिन कुछ दूर जाते ही बारातियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने रोहित को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल रोहित को पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान आज रोहित ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर एसएचओ विकास फोगाट ने बताया कि मृतक रोहित की मां सरोज की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।