हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात; तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात; तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

1000256456

Weather takes a turn in Himachal; snowfall on high peaks

शिमला। सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ है। जबकि प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताज पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर और ऊना को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी वर्षा की चेतावनी के बीच सुंदरनगर मं 31.2, नाहन में 14.8, शिमला में 13, सोलन में 9, मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा जोगिंद्रनगर में 97, कांगड़ा में 74, पालमपुर में 74 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश में ताजा हिमपात और वर्षा के बीच दिन के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के भुंतर में 6.9, मनाली में 6, मंडी में 5.6, शिमला 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आगामी दिनों में प्रदेश में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

सडकों के बंद होने की सूचना से पर्यटन कारोबार पर असर

प्रदेश में बंद सड़कों की सूचना के जारी होने के कारण पर्यटन कारोबार पर असर हो रहा था। बं सड़कें अधिकतम संपर्क मार्ग हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग नहीं है। ऐसे में अब इस संबंध में सडकों की स्थिति की सूचना को नहीं दिए जाने को कहा है। इसके कारण पर्यटन कारोबार पर असर हो रहा था।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 17.8 22.6
  • सुंदरनगर 24.1 30.2
  • भुंतर 22.4 28.3
  • कल्पा 15.8 23.1
  • धर्मशाला 23.4 29.0
  • कांगड़ा 22.8 31.8
  • ऊना 22.0 31.6
  • नाहन 21.1 29.7
  • केलंग 12.6 19.1
  • सोलन 22.0 29.0