हिमाचल में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': आज कांगड़ा, मंडी और शिमला में आंधी-ओलावृष्टि का खतरा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': आज कांगड़ा, मंडी और शिमला में आंधी-ओलावृष्टि का खतरा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Weather Orange Alert in Himachal

Weather 'Orange Alert' in Himachal

शिमला। Weather 'Orange Alert' in Himachal, मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 और 19 अप्रैल को भी जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है।

आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो रहा है। कुछ स्थानों पर गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में अप्रैल में अब तक 57.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक है।

वीरवार को रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला में हल्के बादल छाए। दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि बिलासपुर के बरठीं में तीन, धर्मशाला में दो जबकि बाकी स्थानों पर एक से कम डिग्री सेल्सियस की आई है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के नौ प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। मनाली में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट जबकि देहरा में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।