हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
BREAKING
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ा हादसा; पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, पैदल मार्ग पर इतने श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया अब बार-बार टोल टैक्स भरने की टेंशन खत्म; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, बनेगा कैसे? अब ट्रंप को पीएम मोदी ने सीधे समझा दिया; दो टूक कहा- भारत कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, फोन पर 35 मिनट तक चली बात ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत?

हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

सीएम विंडो में 13 लाख शिकायत आई और इनमें से साढ़े 11 लाख शिकायतों का समाधान किया 

मनोहर लाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे और कार्यकर्ताओं से बैठक कर चुनावी रणनीति तय की 

जींद। Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जाता था, जबकि आज भ्रष्टाचारी नए-नए तरीके खोजने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी बात बन नहीं रही और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है। वह आज यहां सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से लोगों की समस्याओं को हल करने का काम किया है। अपने साढ़े 9 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम विंडो में 13 लाख शिकायत आई और इनमें से साढ़े 11 लाख शिकायतों का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी थी जिसमें या तो पुलिस का केस था या फिर वह कोर्ट में विचाराधीन था।

प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के हो रहे विरोध का असर पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुछ दबंग किस्म के लोग पहले भी ऐसा करते रहे हैं और आज भी वह विरोध की राजनीतिक कर रहे हैं।‌ उन्होंने कहा कि उनके इस विरोध का भाजपा को लाभ हो रहा है, क्योंकि 10 लोग अगर विरोध करते हैं तो सौ नए लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का भी फैसला नहीं कर पाई है, क्योंकि या तो कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है और जिन सीटों पर कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग हैं,वहां इतनी मारामारी है कि कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में उतार नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों के मैदान में आने से पहले ही प्रदेश की जनता इस बात का मन बना चुकी होगी कि उसे कमल पर मोहर लगानी है।