फरीदाबाद में सदस्यों को जोड़ने का बनायेंगे रिकॉर्ड: सूरजपाल भूरा
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

फरीदाबाद में सदस्यों को जोड़ने का बनायेंगे रिकॉर्ड: सूरजपाल भूरा

Create a Record of adding Members in Faridabad

Create a Record of adding Members in Faridabad

गांव-गांव उत्सव की तरह मनाया जा रहा है भाजपा सदस्यता अभियान

बल्लबगढ़। दयाराम वशिष्ठ: Create a Record of adding Members in Faridabad: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत गांव चांदपुर से सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल भूरा ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया और फरीदाबाद की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगों को जोडने की अपील करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा नई नई योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं का विकास कर उनको मजबूत करने का कार्य किया है।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सबसे पहले सरपंच सूरजपाल भूरा ने अपनी प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण किया। सूरजपाल भूरा ने गांव चांदपुर में अपने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की विचारधारा के साथ जोड़कर भाजपा का सदस्य बनायेंगे, इसके लिए उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। सूरजपाल भूरा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को उत्सव की तरह मना रहे हैं और लगातार लोगों को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं। पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह हैं। अभी तक सैंकडों की संख्या में सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ा जा चुका है । भूरा सरपंच ने कहा कि जैसा की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर पूरी नजर हैं और उनको पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान में गांव की सरदारी के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।