Ward No. 19, Ram Darbar Phase-2: Broken Road Becomes Cause of Accidents, Residents Express Anger
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

वार्ड नंबर-19, राम दरबार फेस-2 में टूटी सड़क बनी हादसों का कारण, लोगों में रोष चंडीगढ़:

rod

Ward No. 19, Ram Darbar Phase-2: Broken Road Becomes Cause of Accidents, Residents Express Anger

शहर के वार्ड नंबर-19 स्थित राम दरबार फेस-2 में गवर्नमेंट हाई स्कूल टी-पॉइंट के सामने तथा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक सड़क की जर्जर हालत स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय समाजसेवी अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि प्रतिदिन दो-चार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं, जबकि स्कूली बच्चे साइकिल सहित गिरकर घायल हो रहे हैं। स्कूल नजदीक होने के कारण सुबह और छुट्टी के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय अभिभावक लगातार डर के माहौल में रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा कि वार्ड की पार्षद, जो आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं, क्षेत्र की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही हैं और सड़क की हालत लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम कमिश्नर एवं चीफ इंजीनियर से मांग की है कि तुरंत मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत तथा री-कारपेटिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मुख्य मांगें:
टूटी सड़क की तत्काल मरम्मत
उच्च गुणवत्ता वाली स्थायी कारपेटिंग
संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए