चीन से मुंबई लाया गया वॉन्टेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, शिवसेना नेता पर फायरिंग में भी आया था नाम
BREAKING
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के CAFE पर हमला; कनाडा में गोलीबारी कर कार से भागे हमलावर, इस आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी छात्रों ने स्कूल में प्रिंसिपल का मर्डर किया; हरियाणा में होश उड़ाने वाली वारदात, चाकू से कई वार कर गोदते रहे, किसी बात पर नाराज थे पंजाब-हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी; हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अगले 6-7 दिन भारी, दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके जम्मू में रेल हादसा; पंजाब आ रही ट्रेन पटरी से उतरी, लैंडस्लाइड होने के चलते डिरेल, पत्थरों के साथ मलबा अचानक ट्रैक पर आया गुरु किसे बनाना चाहिए; वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज से जानिए, दीक्षा लेने से पहले किया सावधान, नहीं समझे तो बन सकता अपराध

चीन से मुंबई लाया गया वॉन्टेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, शिवसेना नेता पर फायरिंग में भी आया था नाम

Gangster Prasad pujari deported

Gangster Prasad pujari deported

मुंबई। Gangster Prasad Pujari मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था।

चीन से लाया गया मुंबई

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार को गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लाए हैं। 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

हत्या और धमकाने के कई आरोप दर्ज

गैंगस्टर पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

मां पर भी लगे थे फिरौती मांगने के आरोप

पुलिस के मुताबिक, 62 वर्ष की इंदिरा और दो अन्य पर मुंबई के एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुनील अंगने (56) और सुकेश कुमार (28) के रूप में हुई।

यह पढ़ें:

डीजीसीए ने फ्लाइट ड्यूटी टाइमिंग उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर ठोका 80 लाख रुपये का जुर्माना

मध्य प्रदेश में 14 करोड़ की नगदी और सामग्री जब्त

अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका