Premanand Ji Maharaj Health- वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज की तबीयत अब कैसी; सीने में अचानक दर्द के बाद अस्पताल लाए गए

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज की तबीयत अब कैसी; सीने में अचानक दर्द के बाद अस्पताल लाए गए, सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में खलबली

Vrindavan Premanand Ji Maharaj Chest Pain Health Update

Vrindavan Premanand Ji Maharaj Chest Pain Health Update

Premanand Ji Maharaj Health: वृंदावन के प्रसिद्ध संत परम पूज्य प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की तबीयत शुक्रवार रात अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उनके शिष्यों द्वारा आनन-फानन में राम कृष्ण मिशन अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रेमानंद महाराज की जांच की और उन्हें इलाज दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज के सीने में अचानक दर्द (Premanand Maharaj Chest Pain) उठा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाने में तनिक भी देरी नहीं की गई।

रात में ही डिस्चार्ज कर दिए गए प्रेमानंद महाराज

जानकारी मिल रही है कि, डॉक्टरों ने जांच और इलाज के बाद प्रेमानंद महाराज को रात में ही डिस्चार्ज कर दिया था। जिसके बाद वह अपने आश्रम लौट गए। बताया जा रहा है कि, प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि, प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उनके लाखों श्रद्धालुओं में खलबली मच गई थी। कई श्रद्धालु तो प्रेमानंद महाराज का हाल जानने के लिए भी पहुंचे।

Premanand Maharaj Chest Pain

 

प्रेमानंद महाराज के निधन की फेक खबर चली

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। वह पहले भी कई बार अस्वस्थ हो चुके हैं। जहां ऐसे में कुछ महीनों पहले प्रेमानंद महाराज के निधन की फेक खबर भी चल गई थी। सोशल मीडिया पर अचानक प्रेमानंद महाराज के निधन से जुड़ी पोस्टें शेयर की जाने लगीं। जिसके बाद श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया। वहीं बाद में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों द्वारा आधिकारिक जानकारी दी गई प्रेमानंद महाराज बिलकुल ठीक हैं। उनके निधन की खबर झूठी है।

Premanand Ji Maharaj

 

प्रेमानंद जी महाराज की दोनो किडनी खराब

राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज के बारे में लोग ताज्जुब खाते हैं। बीते 17-18 सालों से महाराज जी की दोनो किडनी खराब हैं। लेकिन फिर भी महाराज जी के जीवंत और अद्भुत स्वरूप को देखा जा सकता है। दोनो किडनी खराब होने के बाद भी उनके चेहरे का तेज देखते ही बनता है। आज घर-घर प्रेमानंद जी महाराज को सुना जा रहा है और उनके बारे में चर्चा की जा रही है।

Premanand Ji Maharaj

 

रात में सबको दर्शन देते हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज राधारानी के परम भक्त हैं। उनका आश्रम रमणरेती क्षेत्र स्थित श्री हित राधा केलि कुंज है। जहां वह एक निर्धारित समय के लिए विराजमान रहते हैं। श्री हित राधा केलि कुंज में राधा कीर्तन, सत्संग और वार्तालाप में शामिल होकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए जा सकते हैं। लेकिन दर्शन के लिए सबका नंबर नहीं आ पाता। इसलिए प्रेमानंद जी महाराज स्वास्थ्य समस्या के बावजूद रोज रात्रि 2:30 बजे अपने एक अन्य आश्रम से निकलकर परिकर्मा मार्ग पर पैदल चलते हैं। जिससे सार्वजनिक रूप से बड़ी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकें।

Premanand Ji Maharaj

 

प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए हजारों की भीड़ लगती है

प्रेमानंद जी महाराज वृन्दावन में जब परिकर्मा मार्ग पर पैदल निकलते हैं तो इस दौरान उनके दर्शन को लालायित श्रद्धालु सड़क के दोनों छोरों पर बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं। लगभग दो-तीन किलोमीटर की लंबी लाइन लगी होती है। इस दौरान महाराज जी के दर्शन सबको हो पाते हैं। इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज रुक-रुककर कुछ श्रद्धालुओं से बात भी कर लेते हैं।

Premanand Ji Maharaj

 

प्रेमानंद महाराज का पूरा नाम क्या?

प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज है। प्रेमानंद जी के प्रवचनों ने आज पूरे देश और दुनिया में एक नई लहर सी ला दी है। क्या युवा और क्या बड़े सब प्रेमानंद जी महाराज को सुनना चाह रहे हैं, उनके दर्शन करना चाह रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज के मुखमंडल से निकला एक-एक शब्द लोगों को आकर्षित कर रहा है और उनमें अच्छे बदलाव की भावना को जाग्रत कर रहा है।

Premanand Maharaj Chest Pain