Vrindavan Banke Bihari Mandir New Timing: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की टाइमिंग बदली
BREAKING
3 साल 7 महीने बाद बदला चुनावी नतीजा: हांसी में एक वोट से हारी महिला बनी विजेता, कोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की टाइमिंग बदली; कन्हैया के दर्शन और आरती का नया समय जान लीजिए

Vrindavan Banke Bihari Mandir New Timing

Vrindavan Banke Bihari Mandir New Timing

Vrindavan Banke Bihari Mandir New Timing:

भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पावन नगरी वृंदावन पूरी दुनिया में मशहूर है। देश और दुनिया से हजारों लोग यहां बांके बिहारी मंदिर में कान्हा और श्री राधा रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब बांके बिहारी मंदिर की टाइमिंग बदल गई है। होली के बाद बांके बिहारी मंदिर में गर्मी की नई टाइमिंग लागू रहेगी। इसलिए अगर आप वृंदावन आ रहे हैं और बांके बिहारी मंदिर आकर कान्हा और श्री राधा रानी के दर्शन करना चाहते हैं तो आपका पहले यह जान लेना जरुरी है कि अब आपके लिए किस समय बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलेंगे और किस समय श्रृंगार आरती होगी?

सूचना के अनुसार, अब बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था सुबह 7:45 बजे से 12 बजे तक रहेगी। इस बीच कान्हा की श्रृंगार आरती का समय सुबह 7:55 बजे रहेगा। जबकि राजभोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। इसी प्रकार सांयकालीन दर्शन व्यवस्था अब  5:30 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी। इसी बीच शयन आरती 9:30 बजे होगी। बतादें कि, वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में अब यह समय दिवाली तक रहेगा।

अभी तक क्या टाइमिंग क्या थी?

बतादें कि, सर्दी के चलते बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था देरी से रखी गई थी। अभी तक बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खुलते थे। श्रृंगार आरती 9 बजे होती थी और दोपहर को 1 बजे राजभोग आरती के साथ पट बंद हो जाते थे।

यह पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya : आखिर 155 देशों की नदियों के पानी से हुआ राम लला का जलाभिषेक, देखें ऐतिहासिक नज़ारा

यह पढ़ें: Jagannath Puri Mandir: श्रीकृष्ण, सुभद्रा और बलराम की होती है पूजा