सीआईए स्टाफ सफिदों की सतर्क कार्रवाई, 24.08 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी काबू
Vigilant Action by CIA Staff Safidon
Vigilant Action by CIA Staff Safidon: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं इस अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सफीदों ने 24.08 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम स उप निरीक्षक जलोरा के नेतृत्व में गस्त व अपराध नियंत्रण हेतु नहर पुल, गांव खोखरी के पास मौजूद थी । इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रमेश वासी गांव बोहतवाला, नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है और इस समय गांव बोहतवाला से खोखरी जाने वाली सड़क पर हैचरी के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगा। पुलिस टीम ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रमेश वासी बोहतवाला बताया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक सफेद रंग का पाउच बरामद हुआ, जिसमें 24.08 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया।
बरामद हेरोइन को नियमानुसार सील कर कब्ज़ा में लिया गया । तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर जींद में धारा 21B, 61, 85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान को और मजबूती मिल