रायपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, बीजेपी नेत्री पर उठे सवाल

रायपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, बीजेपी नेत्री पर उठे सवाल

Video of celebratory firing at a wedding

Video of celebratory firing at a wedding

रायपुर: Video of celebratory firing at a wedding, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। बीजेपी नेती और मंडी सदस्य मोनिका सिंह ने अपने पति के साथ खुलेआम फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार, मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार में कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्होंने अपने पति के साथ फायरिंग की है। बड़ी बात ये है कि इस कार्यक्रम में नाबालिग बच्चे भी हथियार लिए दिखाई दिए।

भाजपा नेत्री के पति के साथ हवाई फायरिंग कर रही हैं और रील बना रही हैं। बच्चे, लड़कियां और महिलाएं भी हथियार लहराते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर डांस भी कर रहे हैं।

पुलिस में नहीं हुई है शिकायत

हालांकि हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनकी जांच की जाएगी।
 

कांग्रेस ने उठाए सवाल

बीजेपी नेता के हर्ष फायरिंग को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है। कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए विष्णुदेव साय सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

  • बीजेपी नेत्री ने भाई के शादी में की हर्ष फायरिंग
  • पति के साथ बंदूक लेकर बनाया रील
  • कांग्रेस ने कहा- कानून व्यवस्था खराब हो गई है
  • पुलिस ने कहा- हर्ष फायरिंग की नहीं आई शिकायत
  •  

शादी का कार्यक्रम था

जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर का है। रायपुर के एक शादी समारोह के दौरान यह हर्ष फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि यह शादी बीजेपी नेत्री मोनिका सिंह के भाई प्रतीक की थी। इस शादी समारोह में शामिल रिश्तेदारों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है। बीजेपी नेता मोनिका सिंह के पति ऋतुपर्ण सिंह के साथ लड़कियां और महिलाएं भी बंदूक और पिस्टल से फायर करते दिखाई दे रही हैं। कार्यक्रम में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया।