शातिर चोरों ने दो अलग अलग घरों को बनाया अपना निशाना

शातिर चोरों ने दो अलग अलग घरों को बनाया अपना निशाना

Vicious Thieves Targeted two Different Houses

Vicious Thieves Targeted two Different Houses

घर से नकदी और ज्वैलरी लेकर फरार। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। थाना सारंगपुर और मलोया क्षेत्र एरिया के अंतर्गत शातिर चोरों ने बेख़ौफ़ होकर और पुलिस को चुनौती देते हुए शहर में दो अलग अलग घरों को अपना निशाना बनाते हुए घर से नकदी और कुछ ज्वैलरी का सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर एक

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता खुडा लाहौरा निवासी थिंगनम राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है। पीड़ित 28 फरवरी को सुबह अपने घर से ड्यूटी पर गया था।और उसकी पत्नी भी घर नहीं थी।जब वह उसी दिन शाम के समय घर वापिस आया तो उसने देखा कि घर खुला पड़ा था।घर में रखी अलमारी से दो गोल्ड चैन,तीन गोल्ड फिंगर रिंग,एक पेयर इयररिंग्स और एक लाख रुपए कैश गायब था। जिसके चलते घर में हड़कप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना सारंगपुर पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर दो

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ईडब्ल्यूएस कालोनी मलोया निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है।28 फरवरी को वह सुबह अपनी पत्नी का पीजीआई में इलाज करवाने के लिए लेकर गया था।जब वह अगले दिन अपने घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। कोई अज्ञात घर की खिड़की से अंदर घुस कर घर से एक गोल्ड चैन,दो गोल्ड इयररिंग्स,एक गोल्ड रिंग,और 80 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना मलोया पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।