Flipkart डिलीवरी हब पर शातिर गिरोह का हमला: पांच गिरफ्तार
Vicious gang attacks Flipkart delivery hub
Vicious gang attacks Flipkart delivery hub: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के डिलीवरी हब को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आगरा के ताजगंज इलाके में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. इस गैंग ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किराए की कार का इस्तेमाल किया. उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके.
घटना 11 फरवरी की रात की है, जब पंचवटी रोड, ताजगंज फेस-2 स्थित फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब को निशाना बनाया गया. देर रात चोरों ने हब का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और दो डॉक्यूमेंट लॉकर व एक कैश लॉकर को तोड़ दिया. इसके अलावा वहां रखे मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए गए. पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई, अनुमान है कि आरोपियों को पहले से हब की गतिविधियों की जानकारी थी.