शातिर सिपाही चाचा और ‘AK-47 भतीजी’, हनीट्रैप कर लूटती थी रकम और भेजती थी जेल
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शातिर सिपाही चाचा और ‘AK-47 भतीजी’, हनीट्रैप कर लूटती थी रकम और भेजती थी जेल

AK-47 niece

AK-47 niece

AK-47 Niece: देश में हनी ट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कानपुर में आया मामला सबको चौंका रहा(case shocked everyone) है. यहां एक बर्खास्त सिपाही(sacked soldier) ने अपनी भतीजी के साथ मिलकर कई शहरों के छह व्यापारी और अधिकारियों को अपना शिकार बना लिया. बर्खास्त सिपाही अपनी 'एके-47 वाली भतीजी(AK-47 Niece) को सामने लाकर लोगों को अपने हनी ट्रैप(honey trap) में फंसाता था.

सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ फोटो खिंचवाने वाली यह भतीजी एके-47 के नाम से चर्चित है. कानपुर के एक व्यापारी को भी इस भतीजी ने अपने जाल में फंसाया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद इस व्यापारी ने इसके पूरे रैकेट का खुलासा किया तो पुलिस ने बर्खास्त सिपाही और उसकी भतीजी वाले गैंग पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

दरअसल, पूरी कहानी शुरू होती है कानपुर से. एके-47 के साथ फोटो खिंचाने वाली सुनीता (बदला हुआ नाम) ने अपने बर्खास्त सिपाही चाचा के साथ मिलकर कानपुर के एक व्यापारी को अपने जाल में फंसाया था. सिपाही होते हुए भी चाचा मौरंग का काम करता था. व्यापारी भी कल्याणपुर में मौरंग का थोक कारोबारी है.

यह पढ़ें: निकाय चुनाव मैं पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व खत्म करने की सुनियोजित साजिश कर रही है योगी सरकार: विजयपाल चौधरी

इसी चक्कर में व्यापारी और सिपाही की दोस्ती हुई. इस दोस्ती में ही सिपाही ने पहले व्यापारी से ढाई लाख रुपया मौरंग के लिए एडवांस में लिया, फिर पैसा मांगने पर अपनी भतीजी को सामने करके व्यापारी को हनीट्रैप के जाल में उलझा दिया. व्यापारी के मुताबिक, सुनीता ने उसे कई बिल्डरों को मौरंग सप्लाई का ऑर्डर दिलवाने के नाम पर एक होटल में बुलाया था.

व्यापारी आगे बताते हैं कि वहां उसकी हरकतें देखकर मैं रिसेप्शसन के पास से ही बाहर निकलकर भाग गया, इसके बाद सुनीता ने मेरे ऊपर आरोप लगाया कि तुमने मेरे साथ गलत किया है, फिर उसके सिपाही चाचा ने भतीजी की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. फिर पुलिस ने व्यापारी को जेल भेज दिया.

इसके बाद सुनीता और सिपाही चाचा, व्यापारी की पत्नी से समझौते के नाम पर 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगे. तीन महीने बाद जब व्यापारी छूटकर आया तो उसने चाचा-भतीजी का रिकॉर्ड खंगाला, फिर पता चला कि इन दोनों ने कई जगह हनी ट्रैप करके बिल्डर और अधिकारी को फंसाया और रेप जैसी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवाया है.

यह पढ़ें: यूपी में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश- दो युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, लोगों को जाल में फंसाकर करते ब्लैकमेल

व्यापारी के मुताबिक, सुनीता हमेशा बर्खास्त सिपाही चाचा के साथ रहती है, यह लोग महोबा-हमीरपुर के रहने वाले हैं, सुनीता पहले अपनी आकर्षक फोटो भेजकर व्यापारियों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनके खिलाफ रेप का केस कराती थी, उसने भोपाल में दो रेलवे अधिकारियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया, ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं.

इस मामले में एसीपी कल्याणपुर विशाल पांडेय ने कहा कि कल्याणपुर थाने के रहने वाले एक व्यापारी ने सिपाही और उसकी भतीजी के गैंग पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जांच के बाद सिपाही को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और इस केस में चार्जशीट अदालत में लगा दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.