बद्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल हिरासत में, एसआईटी की जांच हुई तेज
Badrinath offering misappropriation case
गोपेश्वर। Badrinath offering misappropriation case, बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।
इस पूरे प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआइटी और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में चल रही है। एसआईटी ने मंदिर समिति कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। बताया गया कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध है, ऐसे में डीवीआर रिकवर करने की चुनौती रहेगी।
गणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं
मदिर समिति की जांच टीम इससे संबंधित दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। एसआईटी ने भी दो जुलाई को गणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि मंदिर समिति से मांगे गए दस्तावेज अभी एसआइटी को नहीं मिले हैं।
सिर्फ डेढ़ महीने का सीसीटीवी फुटेज
समिति की ओर से बताया गया है कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज ही सुरक्षित है। इसलिए डाटा रिकवर करने की चुनौती रहेगी। एसआईटी की ओर से चढ़ावा गणना में शामिल कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद धाम में कानाफूसी का माहौल गर्म है।