नैनीताल झील पर मंडराया प्रदूषण का खतरा, सीवर लाइन टूटने से गंदगी सीधे झील में पहुंची

Pollution threat looms over Naini Lake

Pollution threat looms over Naini Lake

नैनीताल। Pollution threat looms over Naini Lake, शहर में सीवर की गंदगी लाइलाज बीमारी बन गई है। इस गंदगी की वजह से झील प्रदूषित होने के साथ ही पर्यटकों में गलत संदेश जा रहा है।

शुक्रवार को तेज बारिश में जहां सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से तो कलेक्ट्रेट मार्ग में फांसी गधेरे के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर गंदगी झील में पहुंच गई।

नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के अनुसार कलेक्ट्रेट मार्ग पर अक्सर अधिकारी गुजरते हैं लेकिन समस्या से नजर फेर ली। इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जल संस्थान कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया।