महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष; लगातार दूसरी बार पार्टी की कमान, निर्विरोध चुने गए, घोषणा होते ही CM धामी ने मुंह मीठा कराया

Mahendra Bhatt Became Uttarakhand BJP President Again

Mahendra Bhatt Became Uttarakhand BJP President Again

Uttarakhand BJP President: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। एक बार फिर महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी की कमान मिली है। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। वर्तमान में उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद उन्हीं के पास था और अब इसी तरह आगे भी वह यह बड़ी ज़िम्मेदारी संभालते रहेंगे।

राजीव बिंदल बने हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष; प्रदेश में फिर से मिली पार्टी की कमान, जेपी नड्डा के करीबी माने जाते, कार्यकर्ताओं में जोश

महेंद्र भट्ट निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

हिमाचल की तरह उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भी इस पद के लिए एक ही नामांकन भरा गया था। यानि महेंद्र भट्ट का ही नामांकन दाखिल हुआ। ऐसे में वह निर्विरोध उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट को पुनः उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की भी आधिकारिक घोषणा की गई।

घोषणा होते ही CM धामी ने मुंह मीठा कराया

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा होते ही CM धामी ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और इस पद की ज़िम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी। इसके अलावा महेंद्र भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में भी भारी जोश और उत्साह देखा गया।

महेंद्र भट्ट ने आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी एक बार फिर मिलने पर महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। महेंद्र भट्ट ने कहा, ''मुझे एक बार पुनः उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना, यह विश्वास केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय नहीं, बल्कि "पर्वत जैसा उत्तरदायित्व" है, जिसका उद्देश्य है देवभूमि उत्तराखंड के अंतिम छोर तक भाजपा की विचारधारा को और अधिक सशक्त रूप में पहुंचाना।''

महेंद्र भट्ट ने कहा, ''मैं अपने भाजपा परिवार-समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन के साथियों और हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और अटूट विश्वास ने मुझे इस उत्तरदायित्व तक पहुंचाया। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ता की तपस्या और जनता का विश्वास ही मेरी ऊर्जा है। अब समय है नए उत्साह, नई ऊर्जा और अटल संकल्प के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का।''