पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र सरकार ने दिया प्रतिष्ठित पुरस्कार
Uttarakhand Police receives national honor for passport verification
देहरादून। Uttarakhand Police receives national honor for passport verification, पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
समयबद्ध एवं प्रभावी पुलिस सत्यापन कार्य के आधार पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशनल परफार्मेंस अवार्ड फार स्टेट पुलिस से सम्मानित किया है।
यह सम्मान देशभर के राज्यों के पासपोर्ट सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद प्रदान किया गया।
नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान को यह पुरस्कार प्रदान किया।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह सम्मान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित और समयबद्ध बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने तकनीक के बेहतर उपयोग और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सत्यापन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनसेवा के प्रति उत्तराखंड पुलिस की प्रतिबद्धता और दक्षता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।