मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 से अधिक श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से खातों में भेजे 11 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 से अधिक श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से खातों में भेजे 11 करोड़ रुपये

Chief Minister Dhami gives a major boost to over 4

Chief Minister Dhami gives a major boost to over 4,400 workers

देहरादून। Chief Minister Dhami gives a major boost to over 4,400 workers, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वन क्लिक के माध्यम से यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी। यह सहायता बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता जैसी योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट ही आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें सुविधा के साथ लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में संविदा बोर्ड के राज्य सलाहकार कैलाश पंत, राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, अपर सचिव विनीत कुमार, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त शैलेश सती तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक वर्ष में 24 हजार श्रमिकों को मिला 93 करोड़ का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ छह लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की है।