ओम प्रकाश सैनी बने चंडीगढ़ डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के नए प्रभारी, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

ओम प्रकाश सैनी बने चंडीगढ़ डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के नए प्रभारी, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

Om Prakash Saini appointed new in-charge

Om Prakash Saini appointed new in-charge

ओम प्रकाश सैनी बने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के नए प्रभारी
गारबेज कलेक्शन सोसाइटी  की जनरल मीटिंग में कैबिनेट सदस्यों और गारबेज कलेक्टर्स ने सर्वसम्मति से लिया फैसला।


चंडीगढ़:  Om Prakash Saini appointed new , चंडीगढ़ में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी  की एक विशेष जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में सोसाइटी के सभी सम्मानित कैबिनेट सदस्य और भारी संख्या में गारबेज कलेक्टर्स उपस्थित रहे।
बैठक में चंडीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले हमारे जमीनी नायकों (गारबेज कलेक्टर्स) के अधिकारों, वेतन  और उनकी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर गंभीर चर्चा हुई। सभी सदस्यों की सहमति और पुरजोर मांग पर, वाल्मीकि समाज के जुझारू नेता एवं प्रखर समाजसेवी  ओम प्रकाश सैनी  को सर्वसम्मति से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


ओम प्रकाश सैनी जी को संगठन के सुचारू संचालन के साथ-साथ सभी गारबेज कलेक्टर्स के वेतन  संबंधी मामलों को देखने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की विशेष कमान सौंपी गई है।
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट सदस्यों और गारबेज कलेक्टर्स ने फूल-मालाएं पहनाकर भाई ओम प्रकाश सैनी जी का भव्य स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में सोसाइटी एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी।


नवनियुक्त प्रभारी ओम प्रकाश सैनी  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
"यह केवल एक पद नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के हजारों सफाई मित्रों के हक की लड़ाई और उनकी सेवा का माध्यम है। मैं हर एक गारबेज कलेक्टर के वेतन, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूँगा और सोसाइटी को मजबूती प्रदान करूँगा।"


इस जनरल मीटिंग में सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कैबिनेट मेंबर्स और सैकड़ों की संख्या में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स मौजूद रहे, जिन्होंने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।