यूपी में 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5' की तैयारी तेज: बढ़ाए गए निवेश के लक्ष्य, निवेशकों को दिखाई जाएगी 8 कोर सेक्टर्स के बदलाव की झलक
Preparations for 'Ground Breaking Ceremony-5' in UP gain momentum
लखनऊ। Preparations for 'Ground Breaking Ceremony-5' in UP gain momentum, राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 की तैयारी शुरू कर दी है। इन्वेस्ट यूपी निवेशकों को पिछले कुछ समय में उत्तर प्रदेश में आठ क्षेत्रों में हुए बदलाव की झलक भी दिखाएगा।
इसके लिए बुनियादी ढांचा, इलेक्ट्रिक व्हीकल व हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रानिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस व एयरोस्पेस, वस्त्र एवं वस्त्रोद्योग, पर्यटन व खाद्य एवं प्रसंस्करण के अलावा उत्तर प्रदेश के बदले परिदृश्य की फिल्म व संबंधित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
औद्योगिक विकास विभाग ने इस बार जीबीसी के लिए इन्वेस्ट यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य दिया था। मुख्यमंत्री के सिंगापुर व जापान दौरे के बाद वहां के निवेशकों से निवेश को लेकर मिले प्रस्ताव के बाद इस लक्ष्य को बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इन्वेस्ट यूपी की कोशिश थी कि पिछली फरवरी में ही जीबीसी का आयोजन करा लिया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय न मिल पाने के कारण जीबीसी को टाल दिया गया था।
राज्य में ज्यादातर निवेशकों ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश में रुचि दिखाई है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस व एयरोस्पेस, वस्त्र एवं वस्त्रोद्योग, पर्यटन व खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में राज्य में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
नतीजतन इन्वेस्ट यूपी ने इन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा निवेश को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों को इन क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई है।
फिलहाल अभी तक जीबीसी के तिथि तय नहीं है, लेकिन इन्वेस्ट यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीबीसी की सारी तैयारियां समय रहते पूरा करना चाहता है।