Uttarakhand Najang Tamba Landslide: उत्तराखंड में यह नेशनल हाईवे ब्लॉक, कई लोग फंसे, भयंकर तरीके से टूटा पहाड़

उत्तराखंड में यह नेशनल हाईवे ब्लॉक, कई लोग फंसे: बहुत भयंकर तरीके से टूटा है विशालकाय पहाड़, मंजर देख सहम जाएंगे आप, VIDEO

Uttarakhand Najang Tamba Landslide

Uttarakhand Najang Tamba Landslide

Uttarakhand Najang Tamba Landslide : उत्तराखंड से एक बार फिर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना सामने आई है| अबकी बार लैंडस्लाइड की यह घटना नजंग ताम्बा गांव के नजदीक हुई है| यहां एक चट्टाननुमा पहाड़ का एक काफी बड़ा हिस्सा अचानक से ढह गया| जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई| लोग जान बचाने को इधर-उधर भागते दिखे|

दरअसल, पहाड़ जिस भयंकर तरीके से टूटा उस मंजर को देख लोग बेहद ज्यादा सहम गए| आप भी जब पूरा मंजर देखेंगे तो आपका भी यही हाल होगा| फिलहाल, अच्छी बात यह रही कि कोई भी पहाड़ की चपेट में नहीं आया| कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और न ही लोगों के वाहनों को कोई नुक्सान पंहुचा है|

तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे हुआ ब्लॉक

बतादें कि, नजंग ताम्बा गांव के नजदीक से तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे गुजरता है जो कि आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को जोड़ता है| लेकिन पहाड़ के टूटने से नेशनल हाईवे और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग अब पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है और यहां से गुजर रहे कई लोग बुरी तरह से फंस गए हैं| लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|

सामने आया पहाड़ के टूटने का वीडियो

नजंग ताम्बा गांव के नजदीक अचानक टूटे पहाड़ का वीडियो भी सामने आया है| आप वीडियो में देखेंगे कि सब कुछ बिलकुल शांत है लेकिन फिर एकदम से मौके पर लोगों की आवाजें आती हैं| देखने में आता है कि एक विशालकाय पहाड़ से धीरे-धीरे कुछ टुकड़े गिर रहे हैं| यह देखकर मौके पर मौजूद लोग पहाड़ से दूरी बना लेते हैं| वहीं इधर पहाड़ देखते ही देखते पूरा का पूरा ढह जाता है| पहाड़ टूटने के साथ भीषण आवाज होती और आस-पास छा जाता है धूल का भयंकर गुबार...

देखिये वीडियो