उत्तराखंड कांग्रेस का 'ऑपरेशन वापसी': दिल्ली में दिग्गजों ने थामा 'हाथ'

उत्तराखंड कांग्रेस का 'ऑपरेशन वापसी': दिल्ली में दिग्गजों ने थामा 'हाथ'

Uttarakhand Congress Operation Homecoming

Uttarakhand Congress's 'Operation Homecoming

Uttarakhand Congress's 'Operation Homecoming, उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली में बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि के 5 से 6 बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. यह जॉइनिंग 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है.

इन नेताओं में सबसे चर्चित नाम रुद्रपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का है. वे रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है. टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं.

दूसरा बड़ा नाम रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल का है. बीजेपी से विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. हरिद्वार जिले में उनका अच्छा प्रभाव है.
इसके अलावा घनसाली (टिहरी गढ़वाल) से बीजेपी के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य का नाम भी सामने आ रहा है. गढ़वाल क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.