उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बजट 2026-27 आज होगा पारित

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बजट 2026-27 आज होगा पारित

Uttar Pradesh historic budget

Uttar Pradesh's historic budget

  1. 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट आज पारित होगा।

  2. सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपये प्रति माह होगी।

  3. शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ने की भी घोषणा संभव।

लखनऊ। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट शुक्रवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बजट भाषण में निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का एलान करेंगे।

इसका संकेत वे पहले ही दे चुके हैं। इस समय प्रदेश में ऐसे लाभार्थियों की संख्या 1.06 करोड़ है, जिन्हें अभी 12 हजार रुपये सालाना पेंशन मिलती है। सरकार इनकी पेंशन 1500 रुपये महीना करने जा रही है।

विधान सभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बजट पर चर्चा के समापन मौके पर शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा कर सकते हैं। वर्तमान में इन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह मिलता है। प्रदेश में इनकी संख्या 1.43 लाख है। इसके अलावा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण एवं संचालन पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट सदन में पेश करेगी।

बजट पारित कराने के साथ ही नौ फरवरी से चल रहा विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।