यूपी मौसम अपडेट: 27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

1000268699

UP Weather Update: Monsoon to become active again from July 27

लखनऊ। UP Weather Update: Monsoon to become active again from July 27, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर पुर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 27 जुलाई को प्रदेश में दोबारा मानसून सक्रिय होने से तेज बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम खराब होने से तेज बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: 23 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 27 से 29 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय होने से तेज बारिश हो सकती है। 27 से 29 जुलाई के बीच भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 23 से 27 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 28 और 29 जुलाई के दौरान मानसून के रफ्तार पकड़ने से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, लोगों को जर्जर इमारतों और जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।