लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जल्द होगा बड़ा बदलाव, नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की तैयारी तेज
Major changes are set to take place soon in the Lucknow Police Commissionerate
लखनऊ। Major changes are set to take place soon in the Lucknow Police Commissionerate, लखनऊ को जल्द ही नया पुलिस कमिश्नर मिलेगा। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को सोमवार को डीजी के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है।
उनके स्थान पर लखनऊ में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती को लेकर शासन में मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में ही शासन द्वारा नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
उन्हें अगले माग पदोन्नत किया जाना था, लेकिन डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर सरदार वल्लभ पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक बनाए जाने के बाद अमरेंद्र सिंह सेंगर की पदोन्नति की रास्ता एक माह पहले ही खुल गया है।
शासन ने बीते दिन सुजीत पांडेय को रिलीव कर दिया है। हालांकि अमरेंद्र सिंह सेंगर की पदोन्नति 30 अगस्त को डीजी ए मुथा जैन के सेवानिवृत्त होने के बाद की जानी थी।