स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस विवाद: गायब होने के आरोपों पर विहिप नेता ने वीडियो जारी कर दिखाई हकीकत

1000255785

अयोध्या। Gold-inlaid Ramcharitmanas controversy, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के 36 घंटे पहले स्वर्ण मंडित रामचरित मानस के गायब करने का आरोप लगाया गया।

यह आरोप केंद्र सरकार में गृह सचिव रहे एस लक्ष्मीनारायण ने टीवी के सामने आकर लगाया, कहा ट्रस्ट सचिव चंपतराय को इसे भेंट किया, लेकिन रसीद तक नहीं मिली।

इस पर मात्र 24 घंटे के भीतर विहिप नेता प्रकाश शर्मा ने स्वर्ण जड़ित राम चरित मानस का वीडियो जारी कर इसके सुरक्षित होने का दावा किया है। इसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने न सिर्फ आरोप लगाने वालों को घेरा, बल्कि इसकी पूरी क्रोनाेलाजी समझायी है।

प्रकाश शर्मा ने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि जब एस लक्ष्मीनारायण मानस भेंट करने आए थे, तब उन्हें सारी बातें स्पष्ट रूप से बताई गई थीं। यह बताया गया था कि वर्ष 2024 के नवरात्र में आठ दिन तक इसे गर्भगृह की चौखट पर रखकर पूजित किया जाएगा।

फिर इसे लाकर सुरक्षित रख दिया जाएगा। यह सब लक्ष्मीनारायण को दान देते समय बताया गया था। पर इन परिस्थितियों में इस तरह की बेजा सूचनाएं सामने लाकर षड़यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने इस तरह के भ्रम फैलाने वालों पर हमला बोला, कहा ये सब हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इसका जोरदार प्रतिकार किया जाएगा।