राम मंदिर विवाद पर भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

1000255773

BJP President makes a major statement on the Ram Mandir dispute,

लखनऊ। BJP President makes a major statement on the Ram Mandir dispute, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर आयोजित अवध क्षेत्र के ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वर्ष 2027 में यूपी में भाजपा सिर्फ हैट-ट्रिक नहीं पूरा करेगी, बल्कि 2029 में दिल्ली में एनडीए की सरकार बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। राम मंदिर के दान कोष में चोरी पर कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार है।

विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान राम का अस्तित्व नहीं मानते थे, उन्हें अब इस विषय पर पूछने का नैतिक अधिकार नहीं रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

 

यूपी दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन ने विपक्ष पर तुष्टिकरण, परिवारवाद और समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है। शक्ति केंद्रों की शक्ति से कमल अवश्य फिर खिलेगा।

उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वह धरती धन्य है। उत्तर प्रदेश को ऋषियों, संतों और महापुरुषों की भूमि बताया। प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमाओं को कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बताया।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ विकास एवं विरासत को बढ़ा रहे हैं। जिले में अलग-अलग दादा, गुंडे और माफिया थे, जबकि लखनऊ में अलग सरकार चलती थी। नरेन्द्र मोदी ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' का विजन दिया।

कहा कि जिन राज्यों में अपराधियों और जंगलराज का बोलबाला था, वहां भाजपा सरकार ने उनका अंत कर दिया। प्रधानमंत्री युवा, महिला, गरीब और किसान की बात करते हैं। 12 करोड़ शौचालय बनाए गए और लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए संकरी गलियों से गुजरना पड़ता था।

आज गंगा तट पर स्थित इस भव्य धाम के दर्शन से श्रद्धा की अनुभूति होती है। कहा कि राहुल, केजरीवाल एवं अखिलेश के झांसे में अब हिंदू नहीं आएगा। कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने नेतृत्व से डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमा तक चार लेन सड़कें बन रही हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि नया भारत राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कांग्रेस और सपा पर अंग्रेजों की तरह 'डिवाइड एंड रूल' की नीति अपनाने का आरोप लगाया।