यूपी सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 उप सचिव बने संयुक्त सचिव, 4 समीक्षा अधिकारी हुए पदोन्नत
Major administrative reshuffle in UP Secretariat
लखनऊ। Major administrative reshuffle in UP Secretariat, उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के आठ उप सचिवों को संयुक्त सचिव के पद पर और चार समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
सभी को मौजूदा तैनाती वाले विभाग में ही पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति आदेश एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा।
उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव, आनंद कौशिक, राजेश पांडेय, अजीत कुमार सिन्हा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवन्तिका प्रसाद राय, नितिन कुमार गुप्ता तथा लालमणि यादव को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है। समीक्षा अधिकारी निशा सिंह, बलराम पांडेय, आशुतोष अग्रवाल तथा शिवांगी शुक्ला को अनुभाग अधिकारी के पद पदोन्नत किया गया है।
इसी क्रम में 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति का आदेश बुधवार को जारी किया जाएगा।