“गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जनसभा में किया मां पाटेश्वरी का पूजन, विकास मॉडल और योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित”

chief Minister Yogi Adityanath worshipped Goddess

chief Minister Yogi Adityanath worshipped Goddess

गोंडा। Chief Minister Yogi Adityanath worshipped Goddess, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह बलरामपुर में मां पाटेश्वरी का पूजन कर सभास्थल चकरौत पहुंचे। कटरा व करनैलगंज विधानसभा के बॉर्डर पर आयोजित इस जनसभा में दोनों ही विधानसभाओं के लोग पहुंचे। सुबह दस बजे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में सुबह सात बजे से ही लोग पहुंचने लगे। सुबह दस बजे से पहले ही पंडाल लोगों से खचाखच भरा नजर आया और हर ओर भगवा लहराता दिखा।

मुख्यमंत्री योगी के मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों ने भाषण दिया। जिले के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को भगवान राम की प्रतिमा और गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उन्हें मां शक्ति की प्रतिमा शक्ति और सेवा के प्रतीक के रूप में भेंट की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मंच पर स्वागत उद्बोधन में कैसरगंज लोकसभा सांसद करन भूषण सिंह ने अपने भाषण में सीएम को बुलडोजर बाबा कहकर संबोधित किया। उनके इतना कहते ही पंडाल में जय श्री राम व बुलडोजर बाबा की जय के उद्घोष हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि गोंडा ऊर्जावान जनपद है। यहां के युवा ऊर्जावान, अन्नदाता किसान परिश्रमी और बहनें व बेटियां प्रतिभाशाली हैं। इस पर पंडाल में भाजपा के झंडे लहराते रहे। लोग कुर्सियों पर खड़े होकर सीएम का भाषण सुनते नजर आए।

युवाओं ने सराहा सीएम के विकास मॉडल को
कटरा निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए सुबह सात बजे से ही आ गया था। जिससे आगे पहुंचकर उन्हें देख भी सके और ठीक से सुन भी सके। उनके साथ आए मनीष, शिवम व अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री के विकास मॉडल को सराहा। कहा कि बुलडोजर बाबा के राज में जितनी तेजी से बुलडोजर चलता है, उससे ज्यादा तेज गति से विकास का पहिया भी चलता है। इसीलिए सीएम योगी को सुनने आए हैं। इसी तरह करनैलगंज से पहुंचे आलोक मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि अच्छे जनप्रतिनिधि चुनें, एकदम सही है। सही जनप्रतिनिधियों को चुनने से ही सही ढंग से विकास होता है।

मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले लाभार्थी...

  • आरती देवी- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का प्रमाण पत्र
  • गीता सिंह- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना- 40 लाख का चेक
  • ब्रजमोहन शुक्ल- कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत ट्रैक्टर की चाबी
  • वैभव सिंह- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना- 8 लाख का चेक
  • हरिओम वर्मा- दिव्यांगजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र
  • बेबी ऋषिका- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी
  • अनारा- गोनार्क स्वच्छता मार्ट के लिए चाबी
  • अंकित कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना- 2.62 लाख
  • देवी प्रसाद- आयुष्मान वन वंदना कार्ड
  • महेश- वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रमाण पत्र
  • तारावती- कन्या विवाह सहायता योजना- 85 हजार का चेक
  • पूजा व सरोज- एनआरएलएम- 387 स्वयं सहायता समूह को बैंक क्रेडिट लिकेंज वितरण के तहत 7.58 लाख से अधिक का चेक
  • ऊषा- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
  • अभिषेक तिवारी- मेधावी छात्र- स्टडी टेबल व प्रमाण पत्ररुचि- मेधावी छात्रा- स्टडी टेबल व प्रमाण पत्र