बुलडोजर के ऊपर भरभराकर गिरी बिल्डिंग; हादसे का LIVE वीडियो भयानक, यूपी में बुलडोजर एक्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा
Building Collapsed on Bulldozer in UP Video Viral
Building Collapsed on Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बांदा में बुलडोजर एक्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक 3 मंजिला मकान देखते ही देखते बुलडोजर के ऊपर ही भरभराकर गिर गया। मकान के गिरते ही आसपास धमाके जैसी आवाज़ सुनी गई। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक धूल का भारी गुबार उठते हुए देखा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। मौके से हादसे का LIVE वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो
चालक की बाल-बाल बची जान
मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि इस भयानक हादसे में बुलडोजर में मौजूद चालक का जान बाल-बाल बची है। हालांकि बुलडोजर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। तेजी से रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में फंसे बुलडोजर चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गिरने वाले मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
यूपी में योगी का बुलडोजर एक्शन जारी
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन लगातार चालू है। अवैध रूप से किए निर्माण व सरकारी जगहों पर कब्जे को हटाने के लिए प्रदेश में बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इससे पहले अपराधियों के घर भी यूपी में बुलडोजर एक्शन में धराशायी होते देखे गए हैं। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी और कहा था कि इस तरह से मनमानी बुलडोजर एक्शन नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए दिशा-निर्देश तय किए थे।