पुलिस ने अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया काबू
Police Spprehended Three Cunning Suspects
पुलिस ने अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया काबू।
पकड़े गए आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Spprehended Three Cunning Suspects: यूटी साउथ डिविजन का अहम थाना और हरदम से मुस्तैद थाना 31 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर काबू कर मामले को सुलझा लिया।पकड़े गए आरोपियो की पहचान 3बीआरडी एयरफोर्स चण्डीगढ के रहने वाले 19 वर्षीय मोहित,पंजाब के जीरकपुर जिला मोहाली निवासी 19 वर्षीय रजनीश कुमार जिसके खिलाफ थाना जीरकपुर में एक मामला दर्ज, तीसरे आरोपी की पहचान हाई ग्राउंड रोड जीरकपुर निवासी 23 वर्षीय रमन सिंह उर्फ नेगी के रूप में हुई है। पकड़े गए उक्त आरोपियो को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने मामले में कई अहम जानकारिया हासिल करनी है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 31 पुलिस की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि बेहरमी से हत्या करने वाले आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया।
क्या था मामला
भाई के जन्मदिन को मौत के दिन में बदलने की पुरानी रंजिश के चलते उक्त आरोपी युवकों ने चंडीगढ़ हल्लोमाजरा से एक युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पहले युवक को जीरकपुर ले गए।जहां रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई।इसके बाद उसे डेराबस्सी ले जाकर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।मृतक की पहचान सेक्टर-20 निवासी सुशील उर्फ साहिल के रूप में हुई। शुक्रवार दोपहर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में उसका शव लावारिस हालत में मिला। इसके बाद शव को सेक्टर-32 जीएमसीएच की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।इस मामले में पहले थाना सेक्टर-31 पुलिस ने पीड़ित के रिश्तेदार दीप कॉम्प्लेक्स, हल्लोमाजरा निवासी विजय कुमार के बयान पर उक्त आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
जबरन बाइक पर बैठाया
विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रैपिडो बाइक कैब चलाता है। 5 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार सुशील के साथ टैक्सी में निजी काम से अंबाला और पेहोवा गया था। शाम को दोनों हल्लोमाजरा लौटे। करीब 4:30 बजे सुशील ने विजय को रविदास मंदिर के पास छोड़ दिया और आगे निकल गया।इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और सुशील के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब विजय मदद के लिए आगे बढ़ा तो आरोपियों ने सुशील को जबरन बाइक पर बैठाया और अपहरण कर फरार हो गए।
पुरानी रंजिश में लिया बदला
परिजनों के अनुसार नवंबर 2025 में जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी में अनिल के भाई का जन्मदिन था। पार्टी के दौरान कुछ युवकों ने सुशील से उसकी नई गाड़ी चलाने की जिद की। विवाद बढ़ने पर सुशील वहां से जाने लगा,तभी जन्मदिन मना रहा युवक अचानक गाड़ी के आगे आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।इस घटना को लेकर अनिल और उसके साथियों ने सुशील से बदला लेने की ठान ली थी। इस मामले में सुशील के खिलाफ जीरकपुर थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज था।लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले ही आरोपियो ने उसे ढूंढकर अपहरण कर हत्या कर दी।