यूपी में बड़ा फेरबदल; 66 पीसीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के एसडीएम भी बदले, देखें लिस्ट
UP PCS Transfer
लखनऊ। UP PCS Transfer: प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें से 63 अधिकारी वह हैं जिन्हें 30 जून को तहसीलदार से पीसीएस के पद पर पदोन्नति मिली थी। अब उन्हें नई तैनाती दे दी गई है।
सभी उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। श्रद्धा पांडेय एसडीएम आगरा से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, प्रदुमन कुमार एसडीएम श्रावस्ती से कानपुर देहात, जय प्रकाश यादव शाहजहांपुर से सहारनपुर, अजीत कुमार सिंह चंदौली से विशेष कार्यधिकारी बरेली विकास प्राधिकरण, रामशंकर-द्वितीय उन्नाव से गाजियाबाद, घनश्याम भारतीय बलिया से ललितपुर, लखन लाल सिंह राजपूत बांदा से अयोध्या, पैगाम हैदर शाहजहांपुर से हमीरपुर, कमल कुमार सिंह आजमगढ़ से औरैया, पवन कुमार गुप्ता मथुरा से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी बनाए गए हैं।
इसी प्रकार ध्रुव नारायण यादव रायबरेली से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर, शिव नरेश सिंह अंबेडकरनगर से मैनपुरी, कृषण राज सिंह फिरोजाबाद से सहारनपुर, अखिलेश कुमार संभल से मथुरा, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, सत्य पाल सिंह गोंडा से सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, सौरभ यादव मथुरा से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, जितेन्द्र कुमार सिंह कासगंज से झांसी व चन्द्र प्रकाश सिंह हाथरस से आजमगढ़ में एसडीएम बनाए गए हैं।
संत राज को सिद्धार्थनगर से कुशीनगर, संतोष कुमार कुशवाहा बांदा से अयोध्या, पूर्णिमा सिंह कुशीनगर से अयोध्या, प्रो. असलम इटावा से शाहजहांपुर, सुशील कुमार मऊ से मथुरा, धर्मवीर भारती बुलंदशहर से फिरोजाबाद, ह्रदय राम तिवारी बस्ती से संतकबीरनगर, उदयवीर सिंह अलीगढ़ से उन्नाव, अरसाला नाज उन्नाव से औरैया, अभिषेक शाही गौतमबुद्धनगर से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी गोरखपुर से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
सीतापुर की एसडीएम तपस्या यादव को अलीगढ़ में सहायक नगर आयुक्त, हरदोई के एसडीएम अजय कुमार को लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, गौतमबुद्धनगर की एसडीएम तनुजा निगम को मेरठ का सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।
आगरा के उपजिलाधिकारी मान्धाता प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी, एसडीएम नोएडा शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त लखनऊ, एसडीएम मीरजापुर तरुण प्रताप सिंह को सहायक नगर आयुक्त शाहजहांपुर बनाया गया है।
स्निग्धा चतुर्वेदी को यूपीडा लखनऊ से मुरादाबाद, आकांक्षा जोशी को हरदोई से प्रतापगढ़, रवीन्द्र प्रताप सिंह को फिरोजाबाद से सहायक नगर आयुक्त फिरोजाबाद, रवि कुमार सिंह को गोरखपुर से सहायक नगर आयुक्त गोरखपुर, आशीष कुमार त्रिपाठी को मीरजापुर से सोनभद्र, रजनीश कुमार को मथुरा से ललितपुर, सुमित कुमार सिंह को अयोध्या से आगरा, विकास सिंह को लखनऊ से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ भेजा गया है।
विराग करवरिया को लखनऊ विकास प्राधिकरण से उप जिलाधिकारी लखनऊ, विनीत कुमार सिंह को हरदोई से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, बृज मोहन शुक्ला को बलरामपुर से उन्नाव, चन्द्र प्रकाश पांडेय को बुलंदशहर से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम झांसी, सुशील प्रताप सिंह को गोरखपुर से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद, प्राची त्रिपाठी को बाराबंकी से विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ भेजा गया है।
सराह अशरफ को संभल से रायबरेली, सीमा सिंह को नोएडा से सीतापुर, मृदुला दुबे को शामली से मेरठ, सत्यपाल प्रजापति को बलरामपुर से कानपुर नगर, ज्ञान प्रताप सिंह को गोरखपुर से अयोध्या, विशाल सिंह यादव को मैनपुरी से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद, मोनालिसा जौहरी को मुजफ्फरनगर से बहराइच, अभय सिंह को आगरा से मुरादाबाद व तान्या को हरदोई से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम झांसी में तैनात किया गया है।
सात अधिकारियों की तैनाती में नहीं हुआ फेरबदल
प्रमोटी पीसीएस अधिकारियों में सात अधिकारी ऐसे हैं जिनकी तैनाती में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। ये अधिकारी जिस जिले में तैनात थे उसी जिले में उन्हें नई तैनाती भी मिल गई है। इनमें निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर में ही एसडीएम बनाया गया है।
मनीष कुमार को बुलंदशहर, आरती लखीमपुर खीरी, मदन मोहन गुप्ता ललितपुर, प्रियंका फतेहपुर, धर्मेंद्र कुमार बलिया व आकांक्षा मिश्रा को कुशीनगर में ही एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है।