एक और सोनम! प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी खौफनाक मौत, कंकाल म‍िलने के बाद सामने आया सच

Wife Killed her Husband Horribly

Wife Killed her Husband Horribly

Wife Killed her Husband Horribly: सिद्धार्थनगर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 2 जून गुरुवार को उसने प्रेमी को बुलाया। घूमने जाने के बहाने पति को प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे जहर खिलाकर पति को नदी में फेंक दिया।

8 दिन बाद 10 जून को युवक का कंकाल मिला है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कन्नन (48) के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी का नाम संगीता (35) और प्रेमी का नाम अनिल शुक्ला (27) है। संगीता ने अपना जुर्म कबूल किया है। मामला सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के रेहकट नजरगढ़वाका है।

अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम

सीओ सुजीत राय बोले-शक के बिना पर संगीता को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर घटना के बारे में बताया।

सीओ सुजीत राय ने बताया कि 6 जून को संगीता थाना ढेबरुआ थाना में संगीता में अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। संगीता ने पुलिस से पुलिस से कहा मेरे पति तीन दिन से घर नहीं आए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। घटना के बारे में पता चलाते ही पुलिस जांच में जुट गई।

उसके बाद कन्नन के भाई बाबूलाल ने 9 जून को थाने में संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। इसके बदा पुलिस ने संगीता के घर से आस-पास पूछताछ की। तब पता चला कि कन्नन संगीता के सात ही गया था। तब से वापस नहीं आया। शक के बिना पर पुलिस ने संगीत से पूछताछ की।

पहले तो उसने इधर उधर की बात की। लेकिन कड़ाई से पूछने पर वो टूट गई। उसमें हत्या करने की बात कबूली। साथ ही बलरामपुर के प्रेमी का भी नाम बताया। ये भी बताया कि उसने कन्नन को कहां फेंका है। बलरामपुर पुलिस की मदद से शव को आज बरामद किया गया। साथ ही आरोपी अनिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया।

अब पढ़िए आरोपी संगीता का कबूलनामा

संगीता ने बताया कि बलराम के ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव रहने वाले अनिल से मेरा अफेयर 5 साल से चल रहा है। वो मेरे घर आता जाता था। मेरे पति को यह बात खटकती थी। इसे लिए हमने उसे मारने का प्लान बनाया। 2 जून को मैंने अनिल को घर बुलाया। फिर एक गाड़ी से तीनों घूमने के बहाने निकले।

हम घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे पहुंचे। वहां हमने खाने की चीज में कन्नन को जहर दे दिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो हमने उसे बेहोशी की हालत में राप्ती नदी में फेंक दिया। फिर हम दोनों घर चले आए। इसके बाद पुलिस से पति के गायब होने की शिकायत की।

मुझे पहले से शक था

मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि मेरा भाई घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम करता था। वह बहुत सीधा था। लेकिन संगीता का प्रेमी अनिल अक्सर मेरे घर आया जाया करता था। तभी से मुझे दोनों पर शक था। मेरा भाई भी इसका विरोध करता था।

लेकिन संगीता बात नहीं मानती थी। अनिल जिले में ही किसी होटल में काम करता है। जब मेरा भाई मुझे कुछ दिन नहीं दिखा तो मैंने संगीता से पूछा वो कहां है तो संगीता ने मना कर दिया। बोली मुझे नहीं पता। इसके बाद मुझे संगीता और अनिल पर शक हुआ।

मैंने 9 जून को थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संगीता को बुला कर पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शव बरामद किया तो हमे सूचना दी। हम मौके पर पहुंचे तो देखा भाई की सिर्फ कंकाल बची थी। उसके कपड़े से हमने उसकी पहचान की।

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। मामले की जांच हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।