पत्नी ने पति को बेहोश कर नदी में फेंका; प्रेमी संग मिलकर हत्या को अंजाम, पुलिस को लापता होने की जानकारी दी, शव मिलने पर पर्दाफाश

Siddharthnagar Wife Killed Husband Due To Love Affair Crime News

Siddharthnagar Wife Killed Husband Due To Love Affair Crime News

Wife Killed Husband: आज की कलयुगी पत्नियां मौत बनकर तांडव मचाए हुए हैं। अब तो आएदिन ही कहीं न कहीं पत्नी द्वारा पति की हत्या कर दी जा रही है। अब ऐसा ही एक और हैरान करने वाला मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं पति की हत्या के बाद पत्नी ने कमाल का ड्रामा भी रचा। लेकिन अपने पाप से वह बच नहीं सकी। पुलिस की छानबीन में उसका पर्दाफाश हो गया।

पत्नी ने खाना मांगने पर पति को छत से दिया धक्का; नीचे गिरते ही मौत, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया

पत्नी ने पति को बेहोश कर नदी में फेंका

बताया जाता है कि, दो जून को आरोपी पत्नी संगीता और पति कन्नन दोनों साथ में घर से किसी काम को लेकर निकले थे। जहां इसी बीच संगीता ने अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर पति को प्रसाद में नशीली चीज मिलाकर खिला दी। जिसके बाद कन्नन बेहोश हो गया। इसके बाद प्लानिंग के तहत संगीता और अनिल ने कन्नन को एक पुल से नीचे राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। संगीता घर लौट आई। लेकिन अकेले आने और कन्नन के साथ न दिखने पर जब उससे सवाल किया गया तो संगीता ने बताया कि कन्नन कहीं का पता नहीं चल रहा है।

बॉयफ्रेंड संग पति का गला दबाया, फिर सांप को बना दिया 'कातिल'; जहरीले वाइपर ने लाश को 10 बार डसा, पत्नी की कत्ल स्क्रिप्ट ने हिला दिया

पत्नी और प्रेमी दोनों गिरफ्तार, जुर्म कबूल किया

बताया जाता है कि, आरोपी पत्नी संगीता ने जब अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर पति कन्नन की हत्या कर दी तो इसके बाद उसने पुलिस में खुद पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस की कार्रवाई में हत्या के लगभग 8 दिन बाद कन्नन का शव राप्ती नदी में मिला। शव बेहद सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के एंगल से छानबीन शुरू की। इस बीच पत्नी संगीता से पूछताक्ष में पुलिस को शक हुआ। पुलिस को पता चला कि, कन्नन की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेम संबंध के चलते की है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी संगीता और उसके प्रेमी अनिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की कड़ाई से पूछताक्ष में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोग स्तब्ध रह गए हैं। इलाके में चर्चा है कि, इंदौर की सोनम की तरह सिद्धार्थनगर की संगीता भी बेवफा और कातिल निकली।

हरियाणा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला; शव को बाइक पर रखकर घूमी, नाले में फेंककर आई, CCTV में दिखी

अनिल के साथ करीब दो साल से अफेयर था

रिपोर्ट्स के अनुसार, कन्नन के साथ संगीता की शादी करीब 18 साल पहले दिल्ली में हुई थी। उस समय कन्नन दिल्ली में काम किया करता था। दोनों के बीच प्रेम होने के बाद यह शादी हुई थी। दोनों का 13 साल का एक बेटा भी है। वहीं दिल्ली से जब दोनों गांव के घर में रहने के लिए आ गए तो यहां करीब दो साल पहले संगीता की मुलाक़ात अनिल से हुई। इसके बाद आगे और मिलने-जुलने पर दोनों के बीच मोबाइल पर रोज बातें होने लगीं। कभी अनिल मिलने के लिए गांव आता तो कभी संगीता उससे मिलने के लिए जाती। दोनों की उम्र में 8 से 10 साल का अंतर है।

पत्नी ने पति को कॉफी में दिया जहर; एक्स्ट्रा अफेयर का खुलासा होने के बाद जान लेने की प्लानिंग की, 2 साल पहले ही हुई थी शादी