Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी को केरल हाईकोर्ट का नोटिस; वायनाड सीट पर जीत को चुनौती दी गई, जीत रद्द करने की मांग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

प्रियंका गांधी को केरल हाईकोर्ट का नोटिस; वायनाड सीट पर जीत को चुनौती दी गई, चुनाव याचिका दाखिल कर जीत रद्द करने की मांग

Kerala High Court issued notice Congress MP Priyanka Gandhi Vadra

Kerala High Court issued notice Congress MP Priyanka Gandhi Vadra

Priyanka Gandhi News: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। प्रियंका को यह नोटिस NDA उम्मीदवार नव्या हरिदास द्वारा दायर एक चुनाव याचिका के संबंध में जारी किया गया है। इस याचिका में वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती दी गई है। प्रियंका गांधी की जीत को रद्द करने की मांग की गई है।

नामांकन में प्रियंका ने कई चीजें छिपाईं

NDA उम्मीदवार नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका में आरोप लगाया है कि नामांकन दाखिल करने में प्रियंका गांधी ने कई चीजें छिपाईं। उन्होंने महत्वपूर्ण विवरणों का खुलासा नहीं किया। इसलिए वायनाड सीट पर उनकी जीत अवैध घोषित की जाये। बता दें कि, वायनाड सीट से उपचुनाव जीतने के बाद प्रियंका पहली बार लोकसभा सांसद बनीं हैं।

4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं थीं प्रियंका गांधी

केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आंधी चली थी। प्रियंका ने वायनाड सीट पर 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। जीत में यह एक बहुत बड़ा अंतर था। प्रियंका ने सीपीआई उम्मीदवार को शिकस्त दी। वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को कुल 6,22,338 वोट हासिल हुए। जबकि सीपीआई उम्मीदवार को 2,11,407 वोट ही मिले। जबकि बीजेपी की महिला उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1,09,939 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी थी

दरअसल, लोकसभा चुनाव-2024 में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट और केरल में वायनाड लोकसभा सीट दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद दोनों ही सीटों पर राहुल ने 3 लाख से ज्यादा वोटों के साथ जीत हासिल की थी। इससे पहले भी राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे। लेकिन कानून के मुताबिक, उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ी। इस बार उन्होंने वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला किया। राहुल गांधी रायबरेली सीट से अपनी संसदीय पारी जारी रखी। वहीं खाली हुई सीट वायनाड पर उपचुनाव कराया गया था।

राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए; बोले- कांग्रेस में सभी बब्बर शेर चेन से बंधे हुए, पार्टी ने बारात के घोड़े रेस में डाल रखे