Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन तरीकों से करें ब्राउन शुगर का इस्तेमाल

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन तरीकों से करें ब्राउन शुगर का इस्तेमाल

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: ब्राउन शुगर न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि यह प्राकृतिक एक्सफोलिएटर(natural exfoliator) का भी काम करती है। स्कैल्प को साफ रखने के लिए आप ब्राउन शुगर(Brown sugar) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने(keep scalp healthy) में मदद करता है। यह पोर्स में जमा गंदगी को साफ करता है। हेल्दी स्कैल्प(healthy scalp) के लिए आप ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आप ब्राउन शुगर को हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैतून का तेल और ब्राउन शुगर

एक कटोरी में 3 चम्मच ब्राउन शुगर लें। इसमें 3 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण से स्कैल्प की मसाज करें। इससे सिर की कुछ देर तक मसाज करें। इस हेयर मास्क को बालों में कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें।

ओट्स और ब्राउन शुगर

एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बारीक पिसा ओट्स लें। इसके अलावा 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। इससे स्कैल्प की 3 से 4 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

दूध और ब्राउन शुगर

इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच कच्चे दूध और 4 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर की आवश्यकता होगी। इन दोनों चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। कुछ मिनट के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

जोजोबा ऑयल और ब्राउन शुगर

इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच ब्राउन शुगर, 2 चम्मच ताजा नींबू का रस, 2 चम्मच जोजोबा ऑयल और 1 चम्मच नमक की आवश्यकता होगी। इन सभी चीजों को एक बाउल में मिला लें। कुछ देर के लिए इसे बालों में ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

ब्राउन शुगर और अंडा

इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी लें। इसमें एक अंडा तोड़ लें। इसमें 2 चम्मच ब्राउन शुगर डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे सिर की कुछ देर तक मसाज करें। इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

यह पढ़ें: